वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को करें Gift और फिर देखें कमाल

वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को करें Gift और फिर देखें कमाल

जब किसी को कहीं से गिफ्ट मिलता है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन जब बात तोहफा देने की बात आती है तो व्यक्ति को समझ नहीं आता है कि सामने वाले को क्या गिफ्ट करें। वास्तु विज्ञान के अनुसार कुछ वस्तुओं को गिफ्ट में देना काफी अच्छा माना गया है। वास्तु पूरी तरह से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का विज्ञान है। वास्तु ने ऐसी चीजों को अच्छा माना है जिनके होने से स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बने। ऐसी ही चीज़ें गिफ्ट की जाती हैं। तो चलिए वास्तु के हिसाब से बताते हैं कौन सी चीज़ें किसी को गिफ्ट में देने से उसकी लाइफ में सकरात्मकता आती है। 

वास्तु के अनुसार अगर हम किसी को हाथी गिफ्ट करते हैं तो ये अच्छा होता है। क्योंकि हाथी की गति सधि हुई होती है और उम्र अधिक होती है। इसलिए माना जाता है कि जहां हाथी हो वहां स्थिरता और सधी हुई गति में प्रगति होती है। किसी भी शुभ प्रसंग में हाथी या हाथी का जोड़ा देना या पाना बहुत ही शुभ होता है। 

घोड़े ऊर्जा का प्रतीक हैं। सात घोड़े सूर्य के रथ के प्रतीक हैं, जो सात रंगों की किरणों के प्रतिनिधि भी माने जाते हैं। सात सफेद घोड़ों की जोड़ी फेंगशुई में शुभ मानी जाती है। सात सफेद घोड़ों का शो-पीस या तस्वीर गिफ्ट में देने या किसी से मिलने पर आय के साधन बढ़ने लगते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गणेश जी की मूर्ति की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। इस कारण दो तरफ मुंह वाले गणपति उपहार में देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का शमन होता है। ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसके दोनों तरफ गणेशजी बने हों, यह उपहार में देने से या पाने से कई शुभ फल मिलते हैं। 

अगर मिट्टी से बना कोई बरतन या शो-पीस गिफ्ट करना हो तो भी शुभ माना जाता है। मिट्टी को ऊर्वराशक्ति यानि उपजाऊ शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस तरह ये गिफ्ट हमारी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।

चांदी का ज्योतिष और वास्तु दोनों में काफी महत्व है। चांदी में रोगों से लड़ने की शक्ति होती है, स्कीन से जुड़ी समस्याओं में भी काम आता है। चांदी समृद्धि के साथ ही स्वास्थ्य की प्रतीक भी मानी जाती है। चांदी का सिक्का या वस्तु देने या पाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।