कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर पर ली चुटकी

कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर पर ली चुटकी

करण जौहर की हालिया रिलीज फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द इयर 2' को दर्शकों का मिला-जुला रिऐक्‍शन मिला है। अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ स्‍टारर यह फिल्‍म 2012 में आई स्‍टूडेंट ऑफ द इयर का सीक्‍वल है।

फिल्‍म करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्‍शंस की है और उनका कंगना रनौत के साथ विवाद जगजाहिर है। ऐसा लगता है कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

रंगोली ने शनिवार को ट्विटर पर करण जौहर की लेटेस्‍ट फिल्‍म पर चुटकी ली। दरअसल, एक ट्वीट में दावा किया गया कि धर्मा प्रॉडक्‍शंस की एक महिला कर्मचारी थिअटर में फिल्‍म देखने जा रहे लोगों को अप्रोच कर रही थीं और उनसे फिल्‍म का पॉजिटिव रिव्‍यूज देने को कह रही थीं।

रंगोली ने इस पर रिऐक्‍ट करते हुए ट्वीट किया, 'हाहाहा नॉटी पापा जो।' बता दें, डायरेक्‍टर पुनीत मल्‍होत्रा की इस फिल्‍म में आदित्‍य सील, समीर सोनी, गुल पनाग, अभिषेक बजाज और मनोज पाहवा भी अहम किरदारों में हैं।