गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
रायपुर
भीषण गर्मी से जल्द ही प्रदेश के लोगों को राहत मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इसके असर से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।
मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी जगहों में लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। 8 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगी। 12 बजते ही तापमान 40 के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद छाए काले बादलों की वजह से हल्की बारिश हुई ।लोगों को तीखी धूप से राहत मिल गई। घूप कम होने से उमस बढ़ गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ एक दो घंटों में प्रदेश के कई जगहों में बारिश हो सकती है।
प्रदेश के इन शहरों में जारी यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के दुर्ग रायपुर और बिलासपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान जशपुर, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा में तेज हवाओं के साथ गरज चमक 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान।
आज बिलासपुर सबसे गर्म शहर
इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन आज रायपुररहा। 45.8 अधिकतम तापमान के साथ गर्मी ने 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इधर बिलासपुर में मई के ही माह में 46.2 अधिकतम तापमान दर्ज किया जा चुका है। हालांकि शाम होते ही धूप कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल गई।
bhavtarini.com@gmail.com 