गोयनका ग्रुप की करोड़ों की जूलरी गायब

गोयनका ग्रुप की करोड़ों की जूलरी गायब

जब हम सोचते हैं कि 500 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद गोयनका परिवार मुश्किल समय से गुजरने में समर्थ हो गया है, तभी एक और ट्रैजिडी होती है। शो के प्रीकैप में पता चलता है कि जिस गाड़ी में करोड़ों की जूलरी जा रही थी, वह गायब हो गई है और मनीष इस पर रिऐक्‍ट करता है।

मनीष जो कि हार्ट अटैक से उबरा है, को झटका लगता है और वह निराश होकर बैठ जाता है। कार्तिक और नायरा गाड़ी को देख लेते हैं लेकिन बॉक्‍सों के अंदर से जूलरी गायब होती है। कार्तिक और नायरा इससे कैसे डील करेंगे?

कार्तिक और नायरा ने हमेशा पूरे परिवार को एकसाथ रखा है। क्‍या वे गोयनका ग्रुप को एक बार फिर बेल दिलाने में कामयाब होंगे?