भारत के 'जवान' बनाएंगे नक्सलियों के लिए फिल्म, कुछ खास है मकसद
मुंबई
वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में बनी है। कुछ फिल्में मनोरंजन के लिए होती है तो कुछ देशभक्ति को समर्पित होती है। ऐसी ही एक फिल्म भारत के जवान बनाने जा रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने। छत्तीसगढ की बस्तर पुलिस अब देशभक्ति और विकास को लेकर स्थानीय बोली में शीघ्र ही फिल्म बनाने जा रही है। ताकि गांव गांव में नक्सली नाट्य मण्डली द्वारा बनाए गए वीडियो फिल्म प्रदर्शन को मात दी जा सके। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने आज बताया कि नक्सली प्रभावित इलाके में माओवादी संगठन द्वारा स्थानीय बोली गोण्डी में फिल्म बनाकर नक्सलवाद का प्रचार कर रहे हैं।
हाल ही में छात्रावास में रहने वाले एक छात्र से मोबाइल में नक्सल फिल्म बरामद की गई थी। उस देख कर पुलिस भी एक अभिनव प्रयोग करते हुए फिल्म का निर्माण कर रही है। फिल्म में बस्तर अंचल के पुलिस जवान कार्य करेगें और इसका अंदरूनी इलाके में जोर शोर से प्रचार किया जाएगा। जिसे अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों, आश्रम शालाओं, पोटा केबिनों, हॉस्टल्स व स्कूलों के बच्चों को Memory Card में डाल देगी। पूरी फिल्म देशभक्ति से भरी होगी।
सिन्हा ने बताया कि इन फिल्मों को कोई और नहीं बल्कि हल्बी गोंडी के जानकार खुद पुलिस के जवान ही बनाएंगे। इसमें देशभक्ति गानों व शॉर्ट फिल्म बनाने वाले जवानों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें बस्तर में विपरीत हालात में सुरक्षा दे रहे जवानों व यहां की परिस्थितियों को फिल्माया जाएगा। जिसे देखकर बच्चों के मन में देश प्रेम व अपने क्षेत्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत हो सके।
bhavtarini.com@gmail.com 