मुर्गी का बच्चा निकालने बोरे में डाला हाथ, सांप के काटने से मौत

मुर्गी का बच्चा निकालने बोरे में डाला हाथ, सांप के काटने से मौत

कांकेर
पखांजूर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पीवी 89 निवासी यशोदा विश्वास पति दीपक विश्वास 55 वर्ष शनिवार को रात्रि लगभग आठ बजे बोरे में मुर्गी का बच्चा के घुस जाने पर उसे निकालने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान उसने बोरे में हाथ डाला, बोरे में पहले से ही जहरीला सर्प मौजूद था, जिसने यशोदा की हथेली में काट लिया। जिसे उपचार के लिए तत्काल पखांजर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।