'राम का अवतार हैं मोदी क्योंकि उनका जन्म दुष्टों के दलन के लिए हुआ है'

'राम का अवतार हैं मोदी क्योंकि उनका जन्म दुष्टों के दलन के लिए हुआ है'

लखनऊ
प्रख्यात शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्रा ने पीएम मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी राम का अवतार हैं क्योंकि उनक जन्म दुष्टों के दलन ( संहार ) के लिए हुआ है. दरअसल बीते बुधवार को पीएम मोदी के शपथग्रहण से पहले छन्नूलाल मिश्रा ने बधाइयां दी थीं. उन्होंने गा कर पीएम मोदी को बधाई दी. इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं. छन्नू लाल मिश्रा ने पीएम मोदी की मां के बहुत सौभाग्यशाली होने की बात भी कही.

2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी चुनाव लड़ने के लिए पहुंचे थे तब उनके प्रस्तावक छन्नू लाल मिश्रा ही थे. शास्त्रीय गायकी के प्रकांड विद्वान छन्नू लाल मिश्रा को साल 2010 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. गौरतलब है कि गुरुवार को पीएम मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और कई देशों के नेता इसमें आए थे. शुक्रवार की सुबह में मंत्रालयों के बंटवारे के भी घोषणा हो गई है.