लिव-इन में रह रही महिला पर चरित्र शंका के चलते कुर्सी से बांधकर काट दी नाक
रायपुर
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रेमी ने लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका के चरित्र पर शक के चलते उसकी नाक को काट दिया. दरअसल युवक ने पहले प्रेमिका को अपना नया घर दिखाया, फिर कुर्सी पर बैठाकर उसे बांध दिया और फिर चाकू से वार कर उसकी नाक को काट दिया. उसके बाद महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भी ले आया. इस दौरान उसने डॉक्टर्स से झूठ बोलते हुए कहा कि वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गई है. फिलहाल पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है.
जानकारी के मुताबिक महुआपारा फुंदुरडिहारी में युवती कई वर्ष से लिव-इन-रिलेशन में पत्नी की तरह युवक के साथ रह रही थी. महिला के दो बच्चे भी हैं. वही गुरुवार को युवती पर शक करते हुए युवक ने उसे घर दिखाने के बहाने अकेले में ले जाकर उसकी नाक काट दी.
युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवक ने उसे 2009 से पत्नी की तरह बनाकर रखा था और आए-दिन वह इसके चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट करता था. गुरुवार को भी घर दिखाने के दौरान चरित्र पर शक करते उसने गुस्से में आकर चाकू से उसकी नाक पर वार कर दी और नाक काट दी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
bhavtarini.com@gmail.com 