पीएमएवाय शहरी में 3724 हितग्राहियों को घर बनाने 31 करोड़ 77 लाख जारी

पीएमएवाय शहरी में 3724 हितग्राहियों को घर बनाने 31 करोड़ 77 लाख जारी

भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 3724 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिये 31 करोड़ 77 लाख रूपये जारी किये गये हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के साथ ही समय पर कराया जाये।

योजना में प्रथम किश्त के रूप में 811 हितग्राहियों को 8 करोड़ 6 लाख रूपये, द्वितीय किश्त के रूप में 1840 हितग्राहियों को 18 करोड़ 36 लाख रूपये और तृतीय किश्त के रूप में 1073 हितग्राहियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपये जारी किये गए हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट