सहरसा जेल के 400 कैदी एक साथ भूख हड़ताल पर

सहरसा जेल के 400 कैदी एक साथ भूख हड़ताल पर

30 मई को 'सहरसा बंद' करवाने की बात

सहरसा, बिहार के सहरसा में एक साथ चार सौ कैदी भूख हड़ताल पर चले गए हैं. भूख हड़ताल पर गए कैदी सुबह से ही जेल अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और जेल आईजी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. कैदियों का कहना है कि जब तक अधिकारी नहीं आएंगे हमारी हड़ताल जारी रहेगी. बंदियों ने अपने परिजनों के भी सहरसा कलेक्ट्रिएट पर सामूहिक अनशन और 30 मई को 'सहरसा बंद' करवाने की बात की है. कैदियों का आरोप है कि उनको तीन साल से परिहार और पारिश्रमिक नहीं मिला है. इंस्पेक्टिंग जज और जिला जज के आदेश के बावजूद कैंटीन नहीं खुला और न ही आयरन मुक्त स्वच्छ पानी मिल सका है भीषण गर्मी के बाद भी जेल में पर्याप्त पंखे नहीं हैं. कैदियों का आरोप है कि उनको धमका कर कुछ सप्ताह पूर्व भी सेंट्रल जेल पूर्णिया भेज दिया गया था. 25 मई को भी अहले सुबह बिना कोर्ट के आदेश से 6 कैदियों को कैम्प सेंट्रल जेल भागलपुर और 9 कैदियों को केंद्रीय कारा पूर्णिया भेज दिया गया गया था. अनशनकारी बंदी 'मेडिकल जांच' की मांग कर रहे हैं साथ ही कैदियों की यह भी मांग है कि अधीक्षक के सम्पूर्ण कार्यकाल में हुई लूट, अनियमितता और मनमानी की उच्चस्तरीय जांच हो.