अमृतकाल में लोकतंत्र खतरे में, विपक्ष को डराया जा रहा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देश में अमृतकाल, कांग्रेस में राहु काल वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज अमृतकाल में लोकतंत्र खतरे में है। विपक्षी दलों को डराने का काम किया जा रहा है।
शिवराज सिंह के बयान पर एफआईआर कर देना चाहिए
दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवराज सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि इस बयान पर एफआईआर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम एजेंसियों के जरिए विरोधियों को कुलचने का प्रयास किया जा रहा है। अगर अडाणी के बारे में सवाल पूछते है, तो उनकी सदस्यता ली जाएगी, बंगला छीना जाएगा। अदाणी पर सवाल पूछने में सजा भी हो रही है।
खड़गे से कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के बारे में चर्चा हुई
वहीं दिल्ली प्रवास की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के बारे में चर्चा हुई है।