उप डाक-घर में पन्द्रह लाख का फर्जीवाडा

उप डाक-घर में पन्द्रह लाख का फर्जीवाडा

nadeem khan
पन्ना। उपभोक्ताओं की राशि बैंक तथा डाक-घरो में भी सुरक्षित नहीं है। संस्थानांे में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा फर्जी तरीका से बाऊचर भरकर उपभोक्ताओं की जमा पूंजी उढ़ा दी जा रही है। इसी प्रकार का मामला जिले के तहसील रैपुरा अन्तर्गत उप डाक घर का प्रकाश में आया है। जहां पर पदस्थ उप डाक सहायक शिवपाल सिंह द्वारा आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के खातांे से पन्द्रह लाख की राशि फर्जी बाउचर भर कर हड़प कर ली। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सतना के सहायक अधीक्षक द्वारा उप-डाकघर रैपुरा का निरीक्षण किया तो उपभोक्ताओं के खातों में मिलान राशि तथा डाकघर की राशि मे अन्तर पाया गया। इस संबंध मे उपडाक अधीक्षक प्रमोद अग्नहोत्री द्वारा उप डाकघर रैपुरा का निरीक्षण किया तथा उपभोक्ताओं को बुलाकर उनके द्वारा जमा की गई, राशि तथा पासबुक से मिलान किया गया। जिसमंे भारी अन्तर पाया गया।

उपभोक्ता जीतेन्द्र जैन ने बताया कि मेरे द्वारा डाकघर में लगभग 10 लाख से अधिक की राशि जमा की गई थी। जिसमें उप डाक सहायक द्वारा फर्जी बाउचर भरकर लगभग 7 लाख की राशि का गवन कर दिया गया। इसी प्रकार अन्य उपभोक्ता रितु सिंह ने बताया कि मेरे पिता लल्लू सिंह के नाम से भी राशि जमा थी। उनकी मृत्यु हो गई। उक्त खाते से लगभग 5 लाख से अधिक की राशि डाक सहायक द्वारा गबन कर ली गई। इस प्रकार से लगभग आधा दर्जन उपभोक्ताओं के खाते से फर्जी बाउचर लगाकर डाक सहायक शिवपाल सिंह द्वारा राशि हडप की गई है। फिलहाल उप डाकघर रैपुरा मंे सतना की डाक विभाग टीम द्वारा जांच की जा रही है। देखना है कि कितनी राशि का गबन उजागर होता है। लेकिन इस प्रकार से डाक घरो तथा बैंको से राशि में घोटाला होने से आमलोगो का विश्वास इन जिम्मेवार संस्थाओं से उठ रहा है।

‘‘उक्त मामला मेरे प्रकाश मे आया था, क्योकि मेरे द्वारा एक माह पूर्व उप डाकघर रैपुरा का निरीक्षण किया था। जिसमे उपभोक्ताओं की जमा राशि तथा खातो मे जमा राशि मंे मिलान नही हो रहा था। जांच करने पर राशि मे गबन पाया गया। जिसमें डाक सहायक शिवपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया तथा संबंधित उपभोक्ताओं को बुलाकर खोतांे की जांच की जा रही है। अभी तक लगभग 14 लाख से अधिक की राशि का गबन पाया गया है। अभी जांच मे और भी मामला उजागर हो सकता है, जो संपूर्ण जांच के पश्चात ही मामला साफ होगा।
प्रमोद अग्निहोत्री, सहायक अधीक्षक डाक विभाग सतना