महाकाल की शाही सवारी में सपत्नीक शामिल हुए शिवराज, की पालकी पूजा
brijesh parmar
उज्जैन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा पर्व पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री बरसते पानी में महाकाल की सवारी में पैदल चले। महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुँची, जहाँ शमी वृक्ष के समीप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक महाकाल की पालकी की पूजा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिये भगवान महाकाल से कामना की और श्री महाकाल लोक के सफल आयोजन के लिये प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान भी भक्तिपूर्वक डमरू बजाते हुए भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सवारी जैसे ही फ्रीगंज पहुँची हल्की बारिश प्रारम्भ हो चुकी थी।
ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् l
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 5, 2022
उर्वारुकमिव बन्धंनांत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् l l
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज #विजयादशमी के पावन पर्व पर सपत्नीक बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। pic.twitter.com/R00bT7DtWA
मुख्यमंत्री श्री चौहान बारिश में भीगते हुए सवारी के साथ चले और उज्जैन की जनता का अभिवादन किया। सवारी में आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के होने वाले लोकार्पण के मद्देनजर श्री महाकाल लोक की झांकी भी निकाली गई। मुख्यमंत्री ने आम जनता से श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवहान किया।