सतना में हुआ बाघ का हुआ शिकार

सतना में हुआ बाघ का हुआ शिकार
सतना- मझगंवा रेंज के अमिरती बीट के कक्ष क्रमांक 108 मे बाघ का हुआ शिकार। तालाब में करंट लगाकर शिकारियो ने बाघ को उतारा मौत के घाट। दुधमनिया के जंगल मे हुआ शिकार। फारेस्ट चौकी के पास की घटना। वन विभाग के फील्ड अधिकारियों की मिली भगत से जंगली जानवरों के शिकार के लिए तलैया में लगाया जाता था करेंट। देर रात की घटना, फारेस्ट अमला अभी जानकारी देने मे कतरा रहा । सूत्रो के अनुसार सरभंगा आश्रम के पास फारेस्ट नर्सरी मे पानी की तलैया के नजदीक लगाया करेंट, देर रात्रि पानी पीने पहुंचा बाघ हुआ करेंट का शिकार । वन अमले के साथ पुलिस भी पहुंची मौके पर वही फारेस्ट ने अमिर्ति गांव के कुछ संदिग्धो क़ो लिया हिरासत मे पूछताछ जारी ।