दिग्गजों ने दिग्विजय के लिए दर-दर मांगे वोट

दिग्गजों ने दिग्विजय के लिए दर-दर मांगे वोट

चुनाव-प्रचार के लिए 20 दिनों में पहुंचे दो दर्जन से अधिक नेता

भोपाल। हो रहे लोकसभा चुनाव में मप्र की भोपाल सीट पर देश भर की नजर टिकी है। यहां कल मतदान कराए जाएंगे। लगभग 20 दिनों तक भाजपा की साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के लिए समर्थकों चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिग्गजय को जिताने ने लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए दो दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं ने दर-दर वोट मांगे हैं। दरअसल बीते 15 वर्षों में इनके लिए यह पहला ऐसा मौका था, जबकि दिग्विजय सीधे तौर पर किसी चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मुकाबले में प्रज्ञा भारती को मैदान में उतार दिया। भाजपा ने हिन्दुत्व और भगवा आतंकवाद के मामले में दिग्विजय को घेरने की कोशिश तो इसके उलट प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए कांग्रेस ने पैरोल पर रहते हुए प्रत्याशी बनाई गई प्रज्ञा को मालेगांव बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराने और इसे भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से आए कद्दावर नेता घर-घर पहुंचे। कई नेताओं ने जहां समाजों को साधने के लिए बैठकें की वहीं दूसरे नेताओं ने रोड़ शो और सभाओं के माध्यम से दिग्विजय की खूबियों का बखान किया। इन प्रमुख व्यक्तियों ने निभाए संबंध देश के चर्चित नामों में सुमार अभिनेता व उत्तप्रदेशकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, शत्रुध्र सिंहा और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथ ही दलित नेता उदित राज, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, दीपादास मुंशी, एनसीपी नेता छगन भुजबल, जितेंद्र अहाड़ के नाम अहम हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस कार्य में सहयोगी बने। सामाजिक कार्यकर्ता स्वागमी अग्निवेश, कल्किपीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णनन और कंप्यूटर बाबा की सक्रियता चुनाव प्रचार में सामने आई है। राष्ट्रसेवा दल के डॉ सुरेश खैरनार, डॉ एपी सिंह के साथ पूर्व मंत्री यशवंत सिंहा और पूर्व सांसद अनिल शास्त्री भी यहां आए हैं।