अब चलाया जायेगा जल शक्ति अभियान, देंगे जल संरक्षण और संवर्धन करने की जानकारी

भोपाल
प्रदेश में जल संरक्षण के लिये केन्द्र सरकार ने फरमान जारी किया है। राज्य सरकार से कहा गया है कि 24 अगस्त से सप्ताहभर विशेष ग्राम सभायें आयोजित कर जल शक्ति अभियान चलाया जाये। ग्रामसभाओं में हर व्यक्ति को पानी बचाने को लेकर जागरूक करने के साथ विषय विशेषज्ञों के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन के लिये अपनाई जाने वाली तकनीकियों की भी जानकारी देना जरूरी होगा।
ग्रामसभाओं में बताया जायेगा कि ग्राम पंचायत के कार्यक्षेत्र में विभिन्न प्रयोजनों के लिये पानी उपलब्धता कितनी है? पानी की कमी दूर करने के लिये परिचर्चायें होंगी। जल संरक्षण और वर्षा जल का संचय करने तालाबों, चेकडेम, खेत, तालाबों, पर लोकेशन तालाब आदि पर फोकस रहे। अभियान के दौरान पुरानी और पारम्परिक जल संरचनाओं तथा तालाबों को सुधार कार्य शुरू हो और जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम हों।
भारत सरकार ने कहा है कि ग्राम सभाओं की जानकारी पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित किये गये मोबाइल एप पर अपलोड किया जायेगा।
पंचायतय एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निर्णय लिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर प्रदेशभर में सप्ताहभर विशेष ग्राम सभायें आयोजित की जायेंगी। ग्रामसभाओं में विकेन्द्रीकृत पंचायती राज व्यवस्था उपलब्धियों व चुनौतियों पर चर्चा होगी। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने सदभावना रैली निकाली जायेंगी, पर्यावरण को आसन्न खतरों व उससे निबटने के लिये उपायों पर वाद विवाद प्रतियोगितायें, कम्प्यूटरीकरण और डिजीटलीकरण के लाभ तथा चुनौतियों पर निबंध प्रतियोगितायें और जल संरक्षण को लेकर चचायें होंगी।