आज CM कमलनाथ कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात, मंत्रिमंडल का गठन 22 दिसम्बर को!

आज CM कमलनाथ कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात, मंत्रिमंडल का गठन 22 दिसम्बर को!

भोपाल 
मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल का गठन 22 दिसम्बर को कर सकते हैं। दो दर्जन से ज्यादा मंत्री उनकी टीम में एक साथ शपथ ले सकते हैं। आज शाम को मुख्यमंत्री कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण के लिए 22 दिसम्बर का समय वे राज्यपाल से मांग सकते हैं। इससे पहले नाथ आज रात में दिल्ली जाएंगे। जहां पर कल मंत्रिमंडल को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं से वे मंथन करेंगे। 

मुख्यमंत्री आज रात में दिल्ली जाने से पहले शाम को राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात को यह माना जा रहा है कि राज्यपाल से मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के लिए मुख्यमंत्री समय मांग सकते हैं। सूत्रों की मानी जाए कमलनाथ के दिल्ली से वापस आते ही शपथ ग्रहण समारोह होग। 22 दिसम्बर की शाम को दो दर्जन से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। नाथ अपने मंत्री मंडल में क्षेत्रीय, जाति और गुटीय समीकरण को भी साधेंगे। 

अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, एनपी प्रजापति,बाल बच्चन, आरिफ अकील, विजय लक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेंद्र सिंह राठौर, बिसाहूलाल सिंह, संजय शर्मा, दीपक सक्सेना, पीसी शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी,  गोविंद राजपूत, इमरती देवी सुमन, लाखन सिंह, मुन्नालाल गोयल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, हरदीप सिंह डंग, प्रदीप जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला  को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि एनपी प्रजापति, डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह और बाला बच्चन में से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।