खोया तिल की बाटी

खोया तिल की बाटी


सामग्री :

    तिल - 4 कप
    खोया (मावा) - 2 कप
    गुड़ - 500 ग्राम  
    घी -2 चम्मच
    बादाम-काजू - 1/2 कप
    इलायची पाउडर -1 चम्‍मच

विधि :
खोया तिल की बाटी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तिल डालें और धीमी आंच सुनहरा होने तक पर भून लें। तिल भुन जाने के बाद इसे एक अलग बर्तन में निकालकर रख लें। ठंडा होने के बाद भूने हुए तिल को दरदरा पीस लें।

अब कड़ाही में खोया डालें और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद काजू को लंबाई में 2 टुकड़े में काट लें, जबकि बादाम को बारीक काट लें।

अब कढ़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पका लें। पिघले हुए गुड़ में भूने हुए तिल, खोया, इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम को डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें। इसके बाद इन पर ऊपर से तिल और टुकड़े में कटे काजू को हाथ से दबाते हुए चिपकाएं। अब इन बाटियों को प्लेट में रखकर 3-4 घंटे सेट होने के लिए छोड़ दें। आपकी खोया तिल की बाटी तैयार है।