गरीब परिवारों को मिलने वाले चना-नमक पर कौन डाल रहा डाका?
जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में गरीब परिवारों को मिलने वाला चना और नमक का आवंटन नहीं पिछले दो महिने से बंद है. इसे लेकर हितग्राहियों में भारी नाराजगी है. लगभग पौने दो लाख परिवार को दिया जाने वाले नमक और चना नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों मे पड़ा है जिसके खराब होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं दो महीने से राशन दुकानों में पड़ा चना भी गरीबों को नहीं मिल पाया है उसमे धुन लगने के कारण चना खराब हो रहा है. विपक्षी जहां इसके पीछे एक बड़ा घोटाला होने का आरोप लगा रहे है तो वहीं जिम्मेदार चना और नमक का वितरण नहीं होने के पीछे सरकारी आदेश के पालन का हवाला दे रहे है.
चांवल, चना नमक और शक्कर जैसी चीजों के सहारे सत्ता तक पहुंचने वाली सरकार की योजनाओं में फेल होती दिखाई दे रही है. तत्कालीन बीजेपी सरकार के समय चांवल, चना नमक और शक्कर के साथ ही केरोसिन वितरण के बहाने बीजेपी सरकार ने 15 सालों तक शासन चलाया. सरकार जाने के बाद इस खाद्यान वितरण योजना में जगदलपुर शहर की राशन दुकानों में चांवल, शक्कर और केरोसिन तो दिया जा रहा है लेकिन दो महिने से चना और नमक का वितरण बंद कर दिया गया है. ऐसा नहीं हैं कि राशन दुकानों में चना और नमक नहीं है. दुकानों में बकायदा इन चीजों का स्टाक है. बावजूद इसके इसे नहीं बांटा जा रहा है जिसे लेकर हितग्राहियों में खासी नाराजगी बनी हुइ है.
जगदलपु़र शहर की 48 वार्डों की राशन दुकानों का यही हाल है. एक-एक राशन दुकान में 400 से 500 के आसपास हितग्राही है जिन्हें चना और नमक दिया जाना है. लेकिन पिछले दो महीने से चना और नमक का वितरण नहीं किए जाने से दुकानों में पड़ा सैंकड़ों क्लिंटल चना और नमक खराब होने की स्थिति में है. यही हालात नागरिक आपूति निगम की गोदाम का भी है, जहां आवंटन नहीं दिए जाने के कारण निगम की गोदाम में 4452 क्विंटल चना और नमक सप्लाई नहीं होने से खराब होने की आशंका है. इतने बड़े पैमाने पर चना और नमक का स्टाक होने और उसका वितरण नहीं किए जाने को लेकर विपक्ष सरकार पर घोटाला करने का आरोप लगा रहा है. भाजपा का कहना है कि खाद्यान का वितरण नहीं होना सरकार की विफलता को दर्शा रहा है. तो जिम्मेदारी अधिकारी सरकारी आदेश नहीं होने का हवाला देकर वितरण नहीं किए जाने की बात कह रहे हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 