जवान देश को आगे बढ़ाने में मददगार होगा छोटा परिवार

जवान देश को आगे बढ़ाने में मददगार होगा छोटा परिवार

 
 नई दिल्ली
 
युवाओं के देश भारत के लिए अगले कुछ दशक उसके विकास में अहम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 2050 तक हमारे देश में बुजुर्गों की आबादी 20 प्रतिशत हो जाएगी। तब हमारे सामने एक बड़ी चुनौती अपनी लगभग 34 करोड़ बुजुर्ग आबादी को आर्थिक और सामाजिक सहारा देने की होगी। इन सब बातों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जनता से आह्वान किया कि वे छोटा परिवार बनाकर देश सेवा करें। उनकी इस पहल की आम लोग और विपक्षी दल भी सराहना कर रहे हैं।

भारत में रहती है दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी
* 137 करोड़ है भारत की कुल जनसंख्या।
* 1.17 प्रतिशत  जनसंख्या वृद्धि दर।
* 17.74 % योगदान देती है भारतीय आबादी दुनिया की जनसंख्या में (संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक)

एक नजर में
* 19.3 लोग पैदा होते हैं भारत में प्रति एक हजार जनसंख्या पर।
* 7.3 लोगों की मृत्यु होती है प्रति एक हजार जनसंख्या पर।

943 महिला प्रति एक हजार पुरुष है लिंग अनुपात, 65% से अधिक आबादी की उम्र 35 साल

चीन-अमेरिका से अधिक प्रजनन क्षमता
विश्व बैंक के 2016 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में प्रति महिला प्रजनन क्षमता 2.33 है। जबकि अमेरिका में प्रति महिला 1.80 और चीन में 1.62 है

जनसंख्या में कब-कब बदलाव आया
* 1975-2010 तक देश की जनसंख्या बढ़कर दोगुनी 12 अरब हो गई।
* 2011-2018 के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सबसे अधिक सर्वाधिक 14.76% जनसंख्या वृद्धि हुई।

20.42 करोड़ जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य