डेयरी प्रोजेक्ट के लिए लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेयरी प्रोजेक्ट के लिए लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत पंडरी थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. 25 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने आरोप लगा है. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि लोन के लिए उसने दो किश्त में आरोपियों को 30 लाख रुपये दिये.
आयश अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की गई है. आयश अग्रवाल एल्युमिनियम और यूपीवीसी का व्यापार करता है. ठगी करने का आरोप मुकेश पांडेय और गिरिराज सिंह पूरन पर लगा है. ये दोनों पश्चिम कृषि प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बताये जा रहे हैं. आरोपियों ने डेयरी प्रोजेक्ट के लिए लोन दिलाने के नाम पर 2 किश्त में 30 लाख रुपये अपने खाते में जमा कराने के बाद भी लोन नहीं दिलाया. दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 