रणवीर सिंह ने शेयर कीं '83' की 9 मिनी क्‍लिप्‍स

रणवीर सिंह  ने शेयर कीं '83' की 9 मिनी क्‍लिप्‍स

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणवीर सिंह आने वाली फिल्‍म '83' में अपने रोल के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। डायरेक्‍टर कबीर खान की यह फिल्‍म 1983 में हुए वर्ल्‍ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

उस वक्‍त किसी को अंदाजा नहीं था कि भारतीय टीम ऐसा कमाल कर पाएगी लेकिन टीम ने पूरे टूर में बाकी टीमों को डॉमिनेट किया और फिर नतीजा सबके सामने था।

बता दें, इस टीम को कपिल देव ने लीड किया था और फिल्‍म में उन्‍हीं का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। उनके अलावा साकिब सलेम, हार्डी संधू, एमी विर्क और कई अन्‍य ऐक्‍टर्स टीम के बाकी क्रिकेटर्स का रोल प्‍ले कर रहे हैं।

रणवीर और टीम फिल्‍म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए इंग्‍लैंड को रवाना हो चुकी है। इस बीच रणवीर ने शुक्रवार को इंस्‍टाग्राम पर 9 छोटी-छोटी क्‍लिप्‍स शेयर की हैं जिनमें भारत के वेस्‍ट इंडीज को हराने के बाद मशहूर अखबारों की हेडलाइंस की झलक देखने को मिल रही है।

इन क्लिप्‍स को देखने के बाद पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और गर्व महसूस होता है। अगर ध्‍यान से देखें तो रणवीर ने 9 क्‍लिप्‍स को कुछ इस तरह से शेयर किया है कि इसमें वर्ल्‍ड कप ट्रोफी की तस्‍वीर उभरकर सामने आती है।