लोकसभा चुनाव : आज मतदाता करेंगे मतदान 138 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
भोपाल
लोकसभा चुनाव के पांचवे और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर होंने जा रहे चुनाव में 138 मतदाताओं को चुनने 12 मई को 1 करोड़ 44 लाख 41 हजार 448 मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करेंगे। इस बार कुल 124 पुरुष और 14 महिला उम्मीदवार मैदान में है।
मुरैना में 25, भिंड में 18, ग्वालियर में 18, गुना में 13, सागर में 10, विदिशा में 13, भोपाल में 30 और राजगढ़ में 11 उम्मीदवार मैदान में है। मुरैना में 2351, भिंड में 2171, ग्वालियर में 2327, गुना में 2170, सागर में 2051, विदिशा में 2330, भोपाल में 2510, राजगढ़ में 2231 मतदान केन्द्र बनाए गए है। मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। कुल 80 हजार से अधिक कर्मचारी मतदान कराएंगे। केन्द्रीय शसस्त्र बल की 85, राज्य सशस्त्र पुलिस बल की 30 कंपनियों सहित राज्य के पुलिस अािकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 45053 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 446 क्विक रिस्पांस टीम लगाई गई है। इस चरण में आने वाले जिले के 101 तथा अंतराज्यीय 128 नाके सील कर दिए गए है। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या 4024 है। इस चरण में 1720 बल्ननेबल क्षेत्र चिन्हित किए गए है।
इस चरण में 469 मतदान केन्द्रों पर पूर्णत: महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 48 मतदान केन्द दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 36 सौ से अधिक मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। कल सुबह सभी जगह एक साथ छह बजे मॉक पोल होगा उसके बाद सात बजे से मतदान शुरु होगा। इस बार दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में वोटर गाइड और ब्रेल इपिक तथ डबी ईवीएम बैलेट यूनिट में ब्रेल लिपि की सुविधा दी गई है। 206 क्यूलेस पोलिंग बूथों पर बिना कतार मतदाता मतदान कर सकेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 