शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे पिछड़ रही है कांग्रेस

शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे पिछड़ रही है कांग्रेस

नई दिल्ली
(लोकसभा परिणाम): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में वोटों की गिनती चल रही है. यहां स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ा सुरक्षा पहरा है. Exit Poll में इस बार भी बीजेपी की एकतरफा जीत बताई जा रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है. लेकिन विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत ने उसे नई ऊर्जा दी है. ऐसे में क्या कमलनाथ का नेतृत्व बीजेपी को लोकसभा में कितनी ताकत दिला पाएगा, इस पर सबकी नजर है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगेमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है. पिछड़ रही है कांग्रेस
पत्नी अमृता के साथ काउंटिंग सेंटर पहुंचे दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्नी अमृता के साथ काउंटिंग सेंटर पहुंचे दिग्विजय सिंह. इस बार दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं.