सलमान खान ने ऐश्वर्या को क्रॉप करके शेयर की पुरानी तस्वीर!

सलमान खान ने ऐश्वर्या को क्रॉप करके शेयर की पुरानी तस्वीर!

 

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'मलाल' का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च कर दिया गया है। भंसाली की इस फिल्म में दो नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म से संजय लीला भंसाली अपनी भांजी शर्मिन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दोनों ऐक्टर्स की काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान ने भी शर्मिन की बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सलमान खान ने शर्मिन की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, शर्मिन से ज्यादा फैन्स का ध्यान इस तस्वीर पर किसी और वजह से गया। यह वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय हैं जिन्हें सलमान ने तस्वीर में क्रॉप कर दिया है। यह तस्वीर संजय लीला भंसाली के ही फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट की है। तस्वीर में शर्मिन सलमान के साथ अपने अंकल को केक खिला रही हैं।


तस्वीर देखकर लगता है कि यह फिल्म के गाने 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में पीछे ऐश्वर्या राय भी मौजूद हैं। तस्वीर क्रॉप करके शेयर की गई है।