आयुष्मान भारत से बदली अमरनाथ बैगा की जिंदगी

आयुष्मान भारत से बदली अमरनाथ बैगा की जिंदगी

भोपाल, सिंगरौली जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले अमरनाथ विशेष रूप से पिछड़ी एवं कमजोर जनजाति समूह बैगा में आते हैं। इनकी जिंदगी बचपन से ही कठिन संघर्षों से भरी रही। आर्थिक तंगी के कारण कई बार उन्हें और उनके परिवार को बुनियादी जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में अस्पताल जाना एक बड़ी चुनौती बन जाता था। इलाज का खर्च उठाने की सामर्थ्य अमरनाथ में नहीं थी।

पीएम जन-मन योजना में अक्टूबर 2024 में अमरनाथ बैगा का आयुष्मान कार्ड बनने के बाद उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण आई। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है, जिससे उन्हें अब स्वास्थ्य संबंधी चिंता से मुक्ति मिली है। सरकारी और अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा के साथ, अब वह और उनका परिवार स्वास्थ्य समस्याओं का सही समय पर उपचार करवा सकता है।

आयुष्मान योजना से लाभान्वित होने के बाद अमरनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि "आयुष्मान योजना हम जैसे गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।" उनके अनुसार इस योजना ने उनके जैसे कई गरीब परिवारों को आशा और सुरक्षा प्रदान की है।

अब अमरनाथ बैगा को अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है और वह इस योजना के लाभ से अपनी और अपने परिवार की जिंदगी में सुधार कर पा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना न केवल उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और खुशहाली में भी एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार