देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब बनाएगा घर-घर भगवा लहराने का विश्व रिकार्ड
सफाई में अव्वल इंदौर अब बनाएगा एक नया रिकॉर्ड, हर घर पर
Brijesh Parmar @ Indore
स्वच्छता और जलसंचय के मामले में लगातार देश में नंबर वन रहने वाला इंदौर अब एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की दहलीज पर खडा है। इस अभियान की शुरुआत 15 मार्च से खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर की थी। 1 लाख घरों पर भगवा लगाने का टारगेट था, जो 1 लाख 11 हजार घरों तक पहुंच गया है। शहर का हर घर भगवा रंग में रंगने जा रहा है। हर घर भगवा घर घर भगवा अभियान के तहत इंदौर शहर में एक लाख 11 हजार से ज्यादा घरों में भगवा ध्वज लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
गुड़ी पड़वा के दिन इंदौर आ रही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम
2 अप्रैल गुड़ी पड़वा के दिन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम इंदौर आ रही है, जो इस रिकॉर्ड को दर्ज करेगी। इस दिन इंदौर के हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा। भगवा अभियान के संयोजक और बीजेपी पिछडा़ वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि हर मुहल्ले में एक टोली बनाई गई है जो भगवा ध्वज तैयार कर घरों पर लगाएगी।
दिल्ली और अहमदाबाद से आया कपड़ा, असम से मंगवाए बांस
पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को आगे बढ़ाते हुए गरीब बस्तियों में ही ये ध्वज सिलवाए गए हैं। ध्वज के लिए कपड़ा दिल्ली और अहमदाबाद से मंगाया गया है। झंडे के लिए बांस असम से मंगाए गए हैं। इतनी बड़ी तदाद में भगवा कपड़ा और बांस इंदौर में उपलब्ध नहीं था, इसलिए दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ा। गुड़ी पड़वा पर घर-घर में उगते सूर्य को अर्ध्य देकर भगवा झंडे लगाकर नववर्ष के बधाई कार्यक्रम किए जाएंगे। इंदौर विश्व का पहला शहर होगा जहां इतनी बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।
मिशन 2023 की तैयारी
इस अभियान को बीजेपी की मिशन 2023 की तैयारी माना जा रहा है। बीजेपी ने इस अनोखे अभियान की शुरुआत 15 मार्च से खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर की थी। 1 लाख घरों पर भगवा लगाने का टारगेट था, जो 1 लाख 11 हजार घरों तक पहुंच गया है। वहीं संभाग के कई जिलों में भी ये अभियान शुरू हो चुका है। 2023 तक ये अभियान इसी तरह चलता रहेगा। इंदौर से निकला ये संदेश पूरे देश में जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
