सडक हादसे में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री पटवारी

सडक हादसे में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री पटवारी

चिकित्सा अधिकारियों को अच्छे से अच्छा उपचार करने के दिए निर्देश

amjad khan शाजापुर। ग्राम बालोन में टै्रक्टर दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने प्रदेश के खेल व युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी जीतू पटवारी शनिवार को शाजापुर के जिला चिकित्सालय पहुंचे। घायलों से मिलकर उन्होने अच्छे से अच्छा उपचार करने का आश्वासन दिया। साथ इस मौके पर उन्होने चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री पटवारी ने कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्रसिंह रावत को घायलों एवं मृतकों के लिए शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में ग्राम बज्जाहेड़ा के अंकित पिता कालू उम्र 13 वर्ष, चंद्रप्रकाश पिता भगवानसिंह उम्र 10 वर्ष तथा ग्राम कुंकड़ी के रमेशचन्द्र पिता गोकल उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो गई। इसी तरह दुर्घटना में ग्राम बज्जाहेड़ा की नर्मदाबाई पति कैलाश उम्र 30 वर्ष, वर्षाबाई पति कालू उम्र 27 वर्ष, कमलाबाई पति मानसिंह उम्र 50 वर्ष तथा सोनकच्छ के कृष्णपाल पिता भागीरथ उम्र 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी तरह ग्राम कजलास के मोहनलाल पिता उमरावसिंह उम्र 35 वर्ष, रितु पिता मोहनलाल उम्र 20 वर्ष, सुगनबाई पति मोहनलाल उम्र 45 वर्ष, सुशीलाबाई पति संजयकुमार उम्र 25 वर्ष, ग्राम बमोरी के भंवरलाल पिता अमरा उम्र 70 वर्ष, शांतिबाई पति भंवरलाल उम्र 60 वर्ष, ग्राम बज्जाहेड़ा के अर्जुन पिता रूपसिंह उम्र 27 वर्ष, रूपसिंह पिता रामाजी उम्र 50 वर्ष, विशाल पिता कैलाश उम्र 10 वर्ष, सपना पिता कैलाश उम्र 20 वर्ष, बबलीबाई पति रमेशचन्द्र उम्र 35 वर्ष, धापुबाई पिता जगदीश उम्र 14 वर्ष, दीपक पिता रमेशचन्द्र उम्र 12 वर्ष, राहुल पिता भगवानसिंह उम्र 10 वर्ष, भगवानसिंह पिता नारायण उम्र 30 वर्ष, कलाबाई पति रूपसिंह उम्र 50 वर्ष, ग्राम खड़ी के नानुराम पिता समन्दरसिंह उम्र 45 वर्ष, सुमनबाई पति नानुराम उम्र 40 वर्ष, ग्राम बिलावली की उर्मिला पति धर्मेन्द्रसिंह उम्र 35 वर्ष, शुभम पिता धर्मेन्द्रसिंह उम्र 8 वर्ष, ग्राम नारायणगढ़ की राजुबाई पति रामचन्द्र उम्र 35 वर्ष, ग्राम बालाखेड़ी की रेशमबाई पति स्व. अमरसिंह उम्र 60 वर्ष, ढाबलाजागीर सोनकच्छ की चतरबाई पति भागीरथ उम्र 35 वर्ष, लसुल्डिया गोपाल की रेशमबाई पति राधेश्याम उम्र 50 वर्ष, ग्राम दुहानी की कन्चनबाई पति बहादुर उम्र 60 वर्ष तथा ग्राम गिचलाय की सौरमबाई पति देवीसिंह उम्र 45 वर्ष घायल हुए हैं।