आजमगढ़ में दो पक्षो में संघर्ष, पथराव में दरोगा घायल, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

आजमगढ़ में दो पक्षो में संघर्ष, पथराव में दरोगा घायल, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

 बरदहा (आजमगढ़)
बरदह क्षेत्र के फतुही गांव में बुधवार की रात दस बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनो पक्ष में पथराव होने लगा। इसी बीच पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष ने पथराव कर कर दिया। ईट पत्थर से एक उपनिरीक्षक घायल हो गया। पुलिस का वाहन भी क्षति ग्रस्त हो गया। इसके बाद एसपी त्रिवेणी सिंह सहित पांच थाना की पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने पुुुुलिस पर घर में घुस कर तोड़फोड का अरोप लगाया। पुलिस ने दोनो पक्ष से चार महिला सहित 13 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गांव के मनिकराज यादव व उमेश बिन्द के बीच आबादी की भूमि का विवाद दो माह से चल रहा था। बुधवार को उमेश बिन्द का विवादित भमि में छत की ढलाई चल रही थी। इसी बीच दोनो पक्ष में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष मेें ईट पत्थर चलने गले। घटना की जानकारी मिलते ही बरदह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची गयी। एक पक्ष ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। हल्का के दरोगा पंकज यादव घायल हो गये।

पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामला  बढ़ता देख देवगांव, दीदारगंज, सरायमीर, गंभीरपुर, फूलपुर सहित सीओ लालगंज मौके पर पहुंच गये। दोनो पक्ष से चार महिला सहित 13 लोगों को पुलिस ने रिहासत में ले लिया। उमेश बिन्द के पक्ष का अरोप है कि पुलिस ने केवट पक्ष के घर में घुस कर तोड़ फोड़ की। पांच बाइक, हैंड पंप, टीवी, खिड़की सहित अन्य सामानों को तोड़ दिया। जिसे लेकर गांव में दहशत है। गांव के लोग घर छोड़ कर फरार है।