बहराइच में मुस्लिम प्रधान व पूर्व प्रधान ने हिन्दू बहनों से राखी बंधवाई

बहराइच में मुस्लिम प्रधान व पूर्व प्रधान ने हिन्दू बहनों से राखी बंधवाई

 बहराइच। 
थाना मोतीपुर के करमोहना गांव के प्रधान सिराजुल अंसारी व मोतीपुर के पूर्व प्रधान शकील अहमद ने रक्षा बंधन पर्व पर क्षेत्र की सैकड़ों बहनों से राखी बंधवा कर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। 

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद गुरुवार को करमोहना प्रधान ने गांव की‌ महिलाओं से मुलाकात कर उनसे राखी बंधवाई तथा सभी बहनों ‌की‌ रक्षा‌ का संकल्प लेते हुए सभी को उपहार भेंट किया। प्रधान सिराजुल अंसारी ने कहा कि वह हर वर्ष अपने गांव की सभी‌ छोटी बड़ी बहनों से राखी बंधवाते हैं तथा गांव की सभी महिलाओं के मान सम्मान व सुरक्षा‌ का संकल्प लेते हैं। 

इसी तरह मोतीपुर गांव के पूर्व प्रधान शकील‌ अहमद ने गुजरहना  मजरे के त्रिलोकी नाथ मंदिर पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं से  आशीर्वाद लिया एवं सभी महिलाओं से राखी बंधवाई। प्रधान ने कहा कि इससे पहले जब वह मोतीपुर के प्रधान थे तब से वह राखी बंधवाते आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं उनकी बहनें हैं । वह कई वर्षों से भाई बहन के रिश्ते का निर्वहन  कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे।