तेजस्वी की साइकिल यात्रा पर भाजपा का तंज, कहा- जल्द पंचर होगा यह साइकिल

पटना
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को एनडीए भगाओ- बेटी बचाओ साइकिल यात्रा निकालने वाले हैं। तेजस्वी की साइकिल यात्रा पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है।

भाजपा नेता विजय सिन्हा का कहना है कि यह साइकिल जल्द ही पंचर हो जाएगा। सिन्हा का कहना है कि तेजस्वी साइकिल चलाकर बिहार का नेतृत्व करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी राजद की नीयत सही नहीं है। अपनी पार्टी के विधायक राजबल्लभ को बचाने वाले लोग आज बेटी बचाने की बात कर रहे हैं।

इसके साथ ही विजय सिन्हा ने बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरा होने पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है। मुजफ्फरपुर मामले में हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई की जांच होने पर सिन्हा ने कहा कि हम हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।