ब्राइडल शॉवर में सास के साथ प्रियंका ने जमकर किया डांस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर चर्चा का बाजार बहुत गर्म है। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन प्रियंका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रही थीं। इसमें प्रियंका फुल पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं। अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय करती हुई प्रियंका ने पार्टी में जमकर डांस किया।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो इस समय फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपनी होने वाली सास यानि निक की मॉम के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका की मॉम मधू चोपड़ा पार्टी में नजर आ रही हैं। बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका के करीबी दोस्तों को ही इन्वाइट किया गया था। पार्टी में प्रियंका सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिलहाल मीडिया में दोनों की डेट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर सकते हैं। वहीं, बीते दिनों खबर थी कि निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलिस में घर खरीद लिया है। इस खूबसूरत घर की कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। घर के अंदर एक स्विमिंग पूल बना हुआ है। घर में बना बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक लग्जरी है।