मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत गिरी, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

 मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत गिरी, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

 
मऊ 

उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार तड़के सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग मकान के मलबे के नीचे दब गए. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.