17 सितंबर की परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली
ग्रुप डी के पदों के लिए होने वाली CBD की परीक्षा से संबंधित अन्य सभी जानकारियां जैसे परीक्षा की तारीख, परीक्षा का शहर और शिफ्ट की डीटेल्स जारी करने के बाद आज RRB यानी रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी पदों की परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। ये ऐडमिट कार्ड रेले भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशल वेबसाइटर www.rrcb.gov.in और अन्य रीजनल वेबसाइट्स पर उपलब्ध होंगे।
जो अभ्यर्थी 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे अपना ऐडमिट कार्ड आज सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर सकते हैं और इन्हें 16 सितंबर को शाम बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है।
बाकी उम्मीदवारों के ऐडमिट कार्ड एग्जाम शेड्यूल के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
मॉक टेस्ट भी जारी
10 सितंबर को आरआरबी की ऑफिशल वेबसाइट पर Mock Test भी लिंक जारी किया गया है। इस मॉक टेस्ट लिंक की मदद से कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। मॉक लिंक पर क्लिक करके परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां भी हासिल की जा सकेंगी।
एग्जाम का पैटर्न
1- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिए जाएगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे।
2- पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।
3- आरआरबी परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे।
4- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 