भाजपा ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो पार्टी को बनाया निशाना: सीएम भगवंत मान
चंडीगढ। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा जब उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्डा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह और आप के पांच अन्य राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते संदीप पाठक ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं।
वहीं, राघव चड्ढा ने कहा कि आप के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। चड्ढा ने कहा कि पार्टी की बागी नेता स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत कई राज्यसभा सदस्यों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। संवाददाता सम्मेलन में चड्डा और पाठक के साथ राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा, पाठक और मित्तल ने दावा किया कि आप के दस में से सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है।
bhavtarini.com@gmail.com

