6 सितंबर को आएंगे सैयदना साहब, व्यवस्था बुरहानी गार्ड्स के जिम्मे
इंदौर
बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला 6 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा व आयोजन की व्यवस्था बुरहानी गार्ड्स के जिम्मे रहेगी। सैफीनगर मस्जिद में उनकी वाअज की तैयारी पूरी होने को है। स्वागत के लिए बच्चे भी बैंड की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
सुरक्षा के साथ आयोजन स्थल का ध्यान रखने व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच हजार से अधिक बुरहानी गार्ड्स की तैनाती की गई है। मंगलवार को भोजन स्थल पर उनके दीदार के लिए एक मंच बनाया गया। 6 सितंबर को वे इंदौर आने के बाद भोजनशाला जाएंगे। 7 सितंबर को बजाजखाना चौक मस्जिद का उद्घाटन करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com
