एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय बेटियों ने अपने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और शानदार टीम वर्क से इतिहास रचते हुए पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना भारतीय तीरंदाजी के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि तीनों खिलाडि़यों की मेहनत, लगन, अनुशासन और आपसी तालमेल ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाला उनका यह शानदार प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा और देश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।