फरवरी में 10 दिन रहेगी बैंक की छुटटी, जानिए कब-कब

फरवरी में 10 दिन रहेगी बैंक की छुटटी, जानिए कब-कब

मुंबई, हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। जिसके शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी में प्राइवेट और सरकारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ वर्क है तो हॉलिडे की सूची जानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते काम पूरा कर सकें।

दूसरे व चौथे शनिवार और सभी रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुल 6 छुट्टियां 4 रविवार और दो शनिवार की रहेंगी। देशभर के राज्यों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। जिनमें गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी और महाशिवरात्रि शामिल हैं।

RBI की आधिकारिक वेबसाइट छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं
फरवरी में बैंकों की छुट्टियां प्रदेशों और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www।rbi।org।in/ पर जाकर छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां
5 फरवरी- हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती
11 फरवरी- दूसरा शनिवार
12 फरवरी- रविवार
15 फरवरी- लुई-नगाई-नी, मणिपुर
18 फरवरी- महाशिवरात्रि
19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी- राज्य दिवस, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
कोटक सिक्योरिटीज एवं एक्सक्लूसिव सिक्योरिटी ने सामरिक करार की घोषणा की
कोटक सिक्योरिटीज एवं एक्सक्लूसिव सिक्योरिटी ने सामरिक करार की घोषणा की
यह भी पढ़ें
21 फरवरी- लोसर, सिक्किम
25 फरवरी- चौथा शनिवार
26 फरवरी- रविवार
30-31 जनवरी को बैंकों की हड़ताल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की घोषणा की है। जिसके कारण SBI की सर्विसेज प्रभावित हो सकती है। ये हड़ताल 30-31 जनवरी को रहेगी। इन दो दिनों में से एक भी दिन छुट्टी वाला नहीं है। इसलिए बैंक से जुड़े काम पहले से निपटा लें।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट