मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की तथा आमजन की खुशहाली के लिए कामना की। 
उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।