जलदाय मंत्री ने टोंक में 9 करोड़ 47 लाख रुपये से बने फिकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ किया

जलदाय मंत्री ने टोंक में 9 करोड़ 47 लाख रुपये से बने फिकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ किया

जयपुर। टोंक जिले के उपखंड मालपुरा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को प्राचीन ब्रह्म तालाब स्थित छत्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शिव मंदिर व तालाब किनारे पूजा-अर्चना कर अधिकारियों, कार्मिकों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चौधरी ने जल संरचनाओं का जीर्णोद्वार, पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण करने, जल प्रदूषण में कमी, पर्यावरण के प्रति जागरूता, भूजल पुनर्भरण के बारे में जानकारी देकर जल संरक्षण करने का आह्वान किया। साथ ही, बम तालाब में 50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने की घोषणा की। इसके साथ ही, जलदाय मंत्री ने आमजन की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने शहर के घाटी रोड़ स्थित 9 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बने फिकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस प्लांट में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत मल-मूत्र कीचड़ से खाद तैयार किया जायेगा। प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी एमवीआर टेक्नोलॉजी कंपनी आंध्र प्रदेश को 10 वर्षों के लिए दी गई है। कार्यक्रम में घूमंतु परिवारों को नगर पालिका द्वारा पट्टे भी वितरण किए।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार