संयुक्त सचिव, मिश्रा ने किया स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों का निरीक्षण

संयुक्त सचिव, मिश्रा ने किया स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों का निरीक्षण

भोपाल, भारत सरकार के संयुक्त सचिव, ऊर्जा मंत्रालय शशांक मिश्रा ने रविवार को भोपाल शहर के दानिशकुंज और विराशा हाइट्स में उपभोक्ताओं के परिसरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को देखा एवं स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों और प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मिश्रा ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों के साथ ही स्मार्ट मीटरिंग से पहले उपभोक्ताओं के सर्वे और मीटर लगाने की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरिंग के फायदों के बारे में बताया गया और उपभोक्ता के मोबाइल पर स्मार्ट मीटरिंग ऐप भी इंस्टॉल किया गया, ताकि उन्हें अपने घर की बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी मिल सके। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक(वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं महाप्रबंधक भोपाल शहर बी.बी.एस. परिहार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में अभी तक लगभग 35 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, और यह कार्य लगातार जारी है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट