कोटा में बनेगा राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

कोटा में  बनेगा राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

जयपुर। कोटा के राजीव गांधी नगर में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थी और आमजन दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका व खगोलीय घटनाओं के रहस्य आकर्षक मॉडल्स एवं एक्सपेरिमेंट्स के जरिए समझेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने केंद्र की स्थापना के लिए 7.40 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दी है। केंद्र में विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को सरलता से समझाने के लिए फन साइंस एवं थीमेटिक गैलरीज का निर्माण होगा। आउटडोर एवं इंडोर मॉडल्स की स्थापना होगी तथा भारत के वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी। 

यहां 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा। इसमें विभिन्न खगोलीय ग्रहों की जानकारी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रोचकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक ऑडिटोरियम भी बनेगा, जिसमें 3-डी शो होंगे। केंद्र की स्थापना का कार्य संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के तकनीकी सहयोग द्वारा किया जा रहा है। स्थापना को लेकर राज्य सरकार द्वारा मार्च, 2023 में 12.67 करोड़ रुपए परिषद को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी। सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट