ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे 121 भारतीयों को लेकर वायुसेना का सी-130 विमान जेद्दा पहुंचा  

ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे 121 भारतीयों को लेकर वायुसेना का सी-130 विमान जेद्दा पहुंचा  

नई दिल्ली, पिछले 10 दिनों से अफ्रीकी देश सूडान में चारों ओर कत्लेआम मचा हुआ है।  हिंसाग्रस्त सूडान में इस समय 3000 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं।  सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी है। भारत ने संघर्ष प्रभावित सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है।  इस ऑपरेशन के बारे में ट्वीट करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी खबर ट्विटर पर शेयर की है। ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अब तक 530 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान में फंसे 250 भारतीयों को निकाला गया। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिए इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से 270 नागरिकों को निकाल लिया गया था।

सऊदी अरब के जेद्दा में लैंड हुआ सूडान से 121 भारतीयों को लेकर वायुसेना का सी-130 विमान 
सबसे पहले सूडान से 121 भारतीयों को लेकर वायुसेना का सी-130 विमान सऊदी अरब के जेद्दा में लैंड हुआ। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने विमान के लैंड करने का वीडियो ट्वीट किया है। ताजा जानकारी मिलने तक कुल तीन विमान जेद्दा में लैंड कर चुके हैं। दूसरे  विमान से 135 यात्रियों को और तीसरे विमान से भी 135 यात्रियों को जेद्दा लाया गया है।  जेद्दा से इन लोगों देश वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही समुद्री मार्ग से भी सूडान में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है।

आईएनएस सुमेधा से निकाला गया 278 नागरिकों के जत्थे को 
इससे पहले मंगलवार हिंसाग्रस्त सूडान से अपने 278 नागरिकों के पहले जत्थे को नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिये निकाल लिया और वहां फंसे शेष भारतीयों के लिए जरूरी राहत सामग्री पहुंचायी। भारतीय नौसेना का दूसरा जहाज आईएनएस तेग भारतीयों को सूडान से निकालने के मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान के पोर्ट पर पहुंचा।  सूडान में करीब 3000 से ज्यादा भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया है।  विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन निकासी अभियान पर नजर रखने के लिए जेद्दा पहुंच गए  हैं।

फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास, सोमवार को शुरू हुआ ऑपरेशन कावेरी
गौरतलब है कि भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘‘ऑपरेशन कावेरी’’ शुरू किया। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। इस भीषण लड़ाई में पिछले 12 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सूडान में दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने निकासी अभियान के बारे में कहा कि सूडान के बंदरगाह और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। 

भारतीय जहाज और विमान भारतीयों को स्वदेश लाने के लिये तैयार 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा था कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो गया है। भारतीय जहाज और विमान भारतीयों को स्वदेश लाने के लिये तैयार हैं। इस काम में वायुसेना और नौसेना की मदद ली जा रही है। पिछले हफ्ते एक उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आकस्मिक योजनाओं की तैयारी के निर्देश दिये थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट