शुगर रोगियों के लिए वरदान है विजयसार (बीजा) की लकड़ी, कई अन्य रोगों में भी कारगर, जानिए कैसे करें उपयोग

शुगर रोगियों के लिए वरदान है विजयसार (बीजा) की लकड़ी, कई अन्य रोगों में भी कारगर, जानिए कैसे करें उपयोग

भोपाल, विजयसार (बीजा) एक अद्भुत वृक्ष है। यह पेड भारत, नेपाल और श्रीलंका में में पाया जाता है। भारत में खासकर यह वृक्ष पश्चिमी और मध्य भारत के जंगलों या ग्रामीण इलाकों में पाया जाता है। इसकी लकड़ी और पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं। इस पेड़ की एक छोटी सी लकड़ी आपकी कई बीमारियों को समाप्त करने की क्षमता रखती है।  यह जोड़ों के दर्द, मधुमेह, रक्तचाप और गठिया सहित दर्जनों समस्याओं का समाधान करती है।  

कई रोगों से लड़ने वाले औषधीय गुण

दरअसल, विजयसार नामक एक पेड़ होता है, जिसकी लकड़ियों में कई रोगों से लड़ने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं।  विजयसार पेड़ की लकड़ियों से बने गिलास और कप से पानी का सेवन स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।  

इसे भी देखें...क्लिक करें

भारतीय सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल करेगी अमेरिकी सेना, दोनों देशों के बीच समझौता

शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर

आयुर्वेद में विजयसार (बीजा) की लकड़ी शुगर लेवल को कम करने के लिए सबसे कारगर जड़ी-बूटी मानी जाती है।  इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।  जिसमें एल्डिहाइड, सैपोनिन, ग्लाइकोसाइड प्रमुख हैं।  पतली ढंठल समेत इसके हरे पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से डायबिटीज रोगी लाभ होता है।  डायबिटीज रोगियों के लिए यह पेड़ किसी वरदान से कम नहीं है।  ग्रामीण इलाकों में इसकी लकड़ी को 'शुगर की लकड़ी' भी कहते हैं।  इस लकड़ी के बर्तन में रातभर पानी रखें या लकड़ी को पानी में डाल कर रखें और सुबह खाली पेट पीएं।  इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।  डायबिटीज के मरीजों के लिए इस बर्तन में पानी पीना बहुत फायदेमंद है।   

पत्ते घाव भरने में कारगर

विजयसार (बीजा) के पत्तों का लेप घाव को भरने में काम आता है।  ग्रामीण क्षेत्र में इसकी गोंद का सेवन भी लोग करते हैं।  यह उपचार पद्धति प्राचीन काल से चली आ रही है।  

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण के लिए सूखी लकड़ी को गर्म पानी में उबालकर छान लें। फिर पानी को पिएं, इससे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहयोग मिलता है।  

अर्थराइटिस में राहत, यूरिक एसिड में राहत

गठिया और जोड़ों के में दर्द में यह लकडी बहुत कारगर मानी जाती है।  इस लकड़ी के बर्तन या सीधे लकड़ी को पानी में भिगोकर वह पानी पीने से गठिया अर्थात आर्थराइटिस में तो पफायदा करती ही है, साथ में शरीर में ‘यूरिक एसिड’ को भी नियंत्रित करती है। 

हाई ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करता है

हाई ब्लड प्रेसर इस समय एक बडी समस्या बन चुका है। इस लकड़ी से बने बर्तन में रखा पानी पीने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसके सेवन से आप उच्च रक्तचाप की समस्या से बच सकते हैं। इसके साथ ही विजयसार (बीजा) की लकड़ी से बने गिलास से पानी पीने से हाथ-पैरों की कांपने जैसी समस्या का भी समाधान होता है। 

शरीर का ‘एक्स्ट्रा फैट’ कम होता है

इस लकड़ी के गिलास में पानी पीने से शरीर का ‘एक्स्ट्रा फैट’ कम होता है। इससे आपका मोटापा कुछ समय में ही कम होने लगता है।  इसके अलावा इस लकड़ी के बर्तन में पानी पीने से वजन जल्दी कम होता है। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट