राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शनिवार को पुष्‍य नक्षत्र में शनिदेव तुला और धनु सहित 5 राशियों पर मेहरबान होंगे। इनका भाग्‍य साथ देगा और धन में वृद्धि होगी। 

मेष राशि

 

मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और सम्मान में वृद्धि का योग है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों के लिए विशेष डील फाइनल होने का योग है।

वृष राशि

वृष राशि के राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। यात्रा का संयोग बन सकता है। योजनाएं पूर्ण होंगी। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। आपकी तरक्‍की होगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन आज सफलता से भरा होगा।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगल कार्यों में बीतेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए सावधान रहने की जरूरत है। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारक है। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आपके घर में सुख समृद्धि के योग हैं। कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन बहुत लाभ होगा। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको बड़ा लाभ होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए साझे में किया व्यापार आपको काफी लाभ देगा। संतान के करियर के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। हाथ में एक साथ कई काम लेने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारीक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाएं तो परिणाम सुखद आ सकता है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट