आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने दिए टिप्स, कहा-सोशल मीडिया पर लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखें

संबल योजना नहीं बता पाए भाजपा के आईटी विशेषज्ञ

भोपाल, प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। पार्टी चुनाव में जुट गई है। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत अहम है। सरकार की योजनाओं को जनता के दिमाग में डालने का सबसे बेहतर माध्यम है सोशल मीडिया। इसका अधिक से अधिक उपयोग करें। लोगों की मेमोरी शॉर्ट होती है, वे जल्दी भूल जाते हैं, सोशल मीडिया पर लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखें। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिलों और मंडलों से आए सोशल मीडिया, आईटी सेल और बेवसाइट के प्रभारियों की बैठक के दौरान कही। The tips given by the Chief Minister to the workers of IT cell, -Continue communication with people on social mediaजब सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संबल योजना के बारे में पूछा तो इस योजना के बारे में पूरे हाल में कोई जानकारी नहीं दे पाया। इस पर सीएम दंग रह गए। फिर शिवराज ने कहा कि चलो मैं खुद ही जानकारी देता हंू। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सरकार की योजनाओं को दिमाग में बैठा लें और सोशल मीडिया के जरिए इसे जनता के दिमाग में भी बैठाएं। हमें सिर्फ वोट बैंक का फंडा नहीं अपनाना है। लोगों को गरीब-मजदूरों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी देना है। सीएम ने कहा कि सरकार ने पिछले 14 साल में सभी वर्गों के लिए विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। हमारी झोली उपलब्धियों से भरी है। इसे सोशल मीडिया के जरिए असरदार तरीके से लोगों के बीच पहुंचाएं। कांग्रेस के जमाने में कोई काम नहीं होता था। आज हालात बदल गए हैं। दिग्विजय सरकार के जमाने में जितना बजट था उतना आज हम लोकार्पण पर खर्च करते हैं। मैं फेसबुक नहीं जानता था मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में आई क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उन्होंने इसके महत्व को समझा। मैं 2015 तक फेसबुक पर नहीं था। मुझे पीएम नरेन्द्र मोदी ने ही इसके बारे में बताया था और इससे जुड़ने के लिए कहा था। पांच हजार कार्यकर्ता तैनात बैठक में बताया गया कि प्रदेश कार्यालय में 50 लोगों की टीम सोशल मीडिया तैनात की गई है। वहीं हर जिले में 11 लोगों की टीम है। साथ ही सभी 836 मंडलों में छह-छह लोगों की टीम तैनात की गई है। यह भी बताया गया कि बड़े बूथ पर दो व्हाटएप गु्रप और हर छोटे बूथ पर एक व्हाटएप गुप बनाकर इसमें सौ से 150 लोगों को जोड़ा जा रहा है। प्रभात का तंज, कमलनाथ कब से लेने लगे मजदूरों की बैठक प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को जंबों बताते हुए भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि पता नहीं किस पार्टी में 40 उपाध्यक्ष और 50 सचिव होते हैं। कमलनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की बैठक लेने पर उन्होंने कहा कि उद्योगपति केवल कंपनी के लोगों की बैठक ले सकता है, वे कब से मजदूरों की बैठक लेंने लगे। वे झूठ फैलाएंगे आपको सच बताना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईटी टीम के पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव नजदीक है, विरोधी दल जनता को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठ फैलाएंगे, लेकिन हमें जनता के सामने सच को रखना है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश संवाद प्रमुख लोकेंद्र पारासर भी मौजूद थे। बूथ स्तर तक पहुंचाएं योजनाए संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि बूथ स्तर तक सोशल मीडिया टीम को मजबूत करना है। साथ ही उन्हें संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में संगठन की गतिविधियां तेज होंगी, कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जाए। संगठन महामंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यक्रम सोशल मीडिया के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाए। साथ ही चुनाव के दौरान नेताओं के कार्यक्रम एवं सभाओं की जानकारी भी बूथ स्तर तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ मजबूत होगा तो हमारी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।