उत्तरी कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच सितंबर में शिखर सम्मेलन
सोल
दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को बताया कि उत्तर कोरिया और उसके शीर्ष नेताओं के बीच इस महीने 18-20 सितंबर को प्योगयांग में शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसी बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।
उत्तर कोरिया में परमाणु निरस्त्रीकरण के अमेरिका के प्रयास बाधित होने के बीच 18-20 सितंबर को होने वाली इस शिखर सम्मेलन की घोषणा की गई है। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह तीसरा अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन होगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग यूई-योंग ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों नेता उत्तर कोरिया की राजधानी में मिलेंगे और परमाणु निरस्त्रीकरण के व्यावहारिक कदम पर चर्चा करेंगे।
दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत का इस साल यह तीसरा मौका होगा। इससे पहले इसी साल 27 अप्रैल और फिर 26 मई को हुई थी। बता दें कि परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाने का हवाला देते हुए अमेरिका ने विदेश मंत्री मािक पॉम्पियो का नॉर्थ कोरिया दौरा रद्द कर दिया।
bhavtarini.com@gmail.com 
