विटामिन-D की कमी को पूरा कर हडिडयों को मजबूत बनातीं हैं ये सब्जियां, जानें इसके फायदे और प्रयोग की विधि

भोपाल। हमारे शरीर के लिए विटामिन-D बहुत ही महत्वपूर्ण है। विटामिन डी से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही विटामिन डी शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी काफी सहयोग करता है।
डाक्टरों के अनुसार विटामिन-D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। चिड़चिड़ापन, सुन्नपन, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। वैसे तो धूप विटामिन-D का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो विटामिन-D की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन डी की कमी को ऐसे करें पूरा
स्वास्थ्य विषेषज्ञों के अनुसार अपनी रोज की डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जैसे—
विटामिन-D से भरपूर गोभी और ब्रोकली
गोभी और ब्रोकली में विटामिन-D और विटामिन-C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद करती हैं। वहीं जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है, उनके लिए गोभी का सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए।
मशरूम विटामिन-D का अच्छा स्रोत
मशरूम में भी विटामिन-D भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा कार्य और समग्र कल्याण के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है।
पालक और गाजर भी फायदेमंद
पालक में आयरन और गाजर में विटामिन-A की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के स्वास्थ रखने में सहयोग करती है। साग के रूप में पालक का सेवन और सलाद के रूप में गाजर का सेवन कर सकते हैं।
सहजन (मोरिंगा) का पूरा पौधा लाभकारी
डाक्टरों के अनुसार सहजन का पूरा पौधा ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर इसका सेवन करना चाहिए। इसमें बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता है। सहजन में विटामिन B और C से भरपूर होती है। सहजन का एक चम्मच पाउडर पानी में सुबह—शाम मिलाकर सेवन किया जाए तो कापफी पफायदा करेगा। वहीं सहजन की फली का सेवन सब्जी, सांभर के रूप में कर सकते हैं।
बडे काम की चीज है हरसिंगार की पत्तियां
हरसिंगार की पत्तियों का काढ़ा हड्डियों के दर्द, संधिवात और डिसपॉइंट जैसी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए 100 ग्राम पत्तियां 200 ग्राम पानी में जब पानी उबलकर 50 ग्राम रह जाए तो छानकर सुबह-शाम पी लें।
गुणकारी अलसी
अलसी के बीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा होता है। यह विटामिन D की कमी को भी पूरा कर सकता है।