ओवरनाइट एक्सप्रेस में लूटपाट, लुटेरों ने एडीजी को भी बनाया शिकार
जबलपुर
मध्य प्रदेश में लुटेरे ट्रेन को निशाना बना रहे हैं, आये दिन चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की खबरे आ रही है| इस बीच जबलपुर जा रही ओवर नाइट एक्सप्रेस पर लुटेरों ने धावा बोला है| इस ट्रेन में एडीजी भी सफर कर रही थी, उनके साथ भी लूटपाट हुई है|
जानकारी के मुताबिक देर रात लुटेरों ने जबलपुर जा रही ओवर नाइट एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया है| लुटेरों ने पहले स्लीपर कोच के यात्रियों को अपना निशाना बनाते हुए यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की। लूट की यह वारदात इटारसी के पास हुई। इसके बाद लुटेरों ने ऐसी कोच में भी धावा बोला| लुटेरों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी और फिर कोच A-1 में लूटपाट की। एसी कोच में उस वक्त एडीजी आरती शुक्ला भी यात्रा कर रही थी। लुटेरों ने उनके साथ भी लूटपाट की। इसके अलावा अनिता शर्मा, रेणु सेन, पूनम भलेचा के साथ लूटपाट की। इसके बाद नरसिंगपुर स्टेशन से ट्रेन सुबह तकरीबन 4 बजे रवाना हुई।
bhavtarini.com@gmail.com 
