कांग्रेस के बंद में लगे मोदी जिंदाबाद के नारे
मंदसौर
देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।एक तरफ जहां स्कूल- कॉलेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान , पेट्रोल पंप बंद हैं, जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे है, पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आ रही है, वही दूसरी तरफ कांग्रेस का बंद मजाक बनकर रह गया है।कांग्रेस जिंदाबाद के साथ साथ मोदी जिंदाबाद के भी नारे लग रहे , जब ने कांग्रेस मोदी सरकार के विरोध में ही आज बंद का आह्मन किया है।
ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर से सामने आय़ा है। जहां विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं में से एक महिला कार्यकर्ता ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगा दिए। हालांकि महिला कार्यकर्ताओं ने बात को संभालते हुए फिर से मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है।वही कांग्रेस नेताओं ने वीडियो पर चुप्पी साध ली है।
bhavtarini.com@gmail.com

